top of page

हर घर तिरंगा प्रभात फेरी

  • Aug 15, 2025
  • 1 min read

सेंट मेरीज़ इंग्लिश हाई स्कूल में 14 अगस्त को “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत हर घर तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल विद्यालय के छात्र-छात्राएँ राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति के गीत गाते हुए बिस्टुपुर क्षेत्र में प्रभात फेरी में शामिल हुए।


विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में देशप्रेम की भावना जगाना तथा प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।



विद्यालय के प्राचार्य फादर वर्नोन डी’सूजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। हमें सदैव इसका सम्मान करना चाहिए और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए।

Comments


Featured Posts
Recent Posts
20260131_102922.jpg
bottom of page